फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dillee ja rahee kaar palatee, ek savaar gambheer

दिल्ली जा रही कार पलटी, एक सवार गंभीर

Mon, 16 Aug 2021 05:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
dillee ja rahee kaar palatee, ek savaar gambheer
दिल्ली जा रही कार पलटी, एक सवार गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। पटना से दिल्ली जा रही कार हाईवे पर हर्रैया थाने के संसारीपुर के पास सोमवार को तड़के अनियंत्रित होकर टिनशेड में घुस कर पलट गई। कार में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हर्रैया थानाक्षेत्र के खैरी ओझा गांव के रहने वाले राजेश ओझा हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास मकान बनवाकर रहते हैं। सोमवार को तड़के चार बजे पटना से दिल्ली जा रही एक कार किसी बड़े वाहन से टकराकर राजेश ओझा के घर के बगल टिनशेड में घुसकर पलट गई। काफी देर तक यात्री कार में फंसे रहे। आसपास के लोगों ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय अभिषेक उपाध्याय निवासी सब्जी बाग गांधी मैदान थाना पीर बहोर जिला पटना (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी बहन गुंजा 22 वर्ष, और चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर हर्रैया थाना के सिपाही प्रद्युम्न सिंह पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भिजवाया। हादसे की सूचना कार सवार के परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed