फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIG upset with the work of station in-charges

साइबर सेल, थाना प्रभारियों के कामकाज से डीआईजी खफा

Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
DIG upset with the work of station in-charges
परिक्षेत्र के साइबर सेल प्रभारियों से साइबर अपराध के बारे में समीक्षा करते डीआईजी आरके भारद्वाज - फोटो : BASTI
साइबर सेल, थाना प्रभारियों के कामकाज से डीआईजी खफा
विज्ञापन

गांवों तक लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के निर्देश
प्राप्त शिकायतों, आरोपियों व निस्तारण का डाटबेस रखने की हिदायत
बस्ती। परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज ने मंगलवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्घार्थनगर के साइबर सेल, साइबर थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यों में गुणवत्ता परक परिणाम न मिलने और कार्यों को सुचारु रूप से क्रियान्वयन न करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए फटकार लगाई।
डीआईजी ने परिक्षेत्र के साइबर थानों पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय लेते हुए उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। संबंधित को साइबर अपराध रोकने के लिए निर्देश दिए। कहा कि साइबर हेल्प डेस्क पर अब तक प्राप्त हुए प्रकरणों और की गई कार्रवाई का डाटा तैयार करें। महिलाओं से संबंधित साइबर अपराध के रोकथाम के लिए महिला हेल्प डेस्क के गठन व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए साइबर हेल्प डेस्क पर प्रकरणों में की गई कार्रवाई का विवरण रखने को कहा। साथ ही महिलाओं से संबंधित साइबर क्राइम में हीलाहवाली न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीसीपीडब्ल्यूसी (साइबर क्राइम प्रीवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चाइल्ड) यानी महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराध एवं एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का विवरण एवं ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की हर हफ्ते समीक्षा करने को कहा। आईटी एक्ट के पंजीकृत/निस्तारित अभियोगों का डेटा सुरक्षित रखने और इससे संबंधित आरोपियों और अभियोग का संख्यात्मक विवरण रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने आम जनता को साइबर से संबंधित होने वाले क्राइम पर सजग करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट बैकिंग, ओलेक्स फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां बरतने, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्स एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप से संबंधी अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्राड, एटीएम कार्ड बदलकर होने वाले फ्राड के बारे में सभी प्रभारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed