फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Difficulties of passengers increased due to change of route and cancellation of trains

Basti News: मार्ग परिवर्तन और ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 02 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Difficulties of passengers increased due to change of route and cancellation of trains
बस्ती। गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी रेल लाइन निर्माण के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते बस्ती-गोंडा के रास्ते जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि, कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। इससे गोंडा व जरवल रोड समेत लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं तो कुछ दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो उन यात्रियों को हो रही है जिन्हें ट्रेन के डायवर्ट या निरस्त होने की जानकारी ही नहीं है और वे ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा के रास्ते जाने वाली जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, उनमें जननायक एक्सप्रेस ट्रेन को बाराबंकी रौजा रेलवे स्टेशन से मार्ग परिवर्तित करते हुए अयोध्या-जौनपुर के रास्ते चलाया जा रहा है। जबकि, लोहित और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस एवं दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन को बिहार के छपरा जंक्शन से मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को चंपारण-सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को निरस्त रही। गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं, पाटलि पुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को 4 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। जरवल रोड एवं करनैलगंज स्टेशनों पर 3 जुलाई तक अप और डाउन हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव स्थगित रहेगा। जबकि, 4 जुलाई तक लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने व निरस्त होने से बस्ती से गोंडा, जरवल रोड जाने वाले यात्रियों को मजबूर होकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

देरी से चल रहीं ये ट्रेनें : रेलवे समय सारिणी के अनुसार मंगलवार को आनंद विहार से सहरसा को जाने वाली डाउन सहरसा-गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से चल रही है। इसको बस्ती रेलवे स्टेशन पर सोमवार को शाम 5:45 बजे पहुंचना था। लेकिन, ट्रेन काफी लेट होने से यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा। इसके अलावा रक्सौल-सत्याग्रह एक्सप्रेस 3 घंटे, बरौनी से बांद्रा को जाने वाली अवध एक्सप्रेस 2:30 घंटे, मथुरा-छपरा डाउन एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed