{"_id":"6690398b2a387c41b304b874","slug":"difficult-to-count-how-many-cuts-happened-in-24-hours-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120320-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांधीनगर उपकेंद्र से 24 घंटे में कितनी बार हुई कटौती...गिन पाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांधीनगर उपकेंद्र से 24 घंटे में कितनी बार हुई कटौती...गिन पाना मुश्किल
Fri, 12 Jul 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
बुधवार शाम से रात 12 बजे तक बेलवाडाड़ी में तीन बार टूटा तार
शहर के पॉश इलाकों में गांधीनगर उपकेंद्र से होती है आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांधीनगर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। 24 घंटे में कितनी बार कटौती हुई है अब यह गिन पाना मुश्किल हो रहा है। बिजली चोरी के कारण उपकेंद्र के पांचोंं फीडर ओवर लोड हैं। बुधवार शाम 5से रात 12 बजे तक बेलवाडाड़ी में करीब तीन बार तार टूटकर गिरा।
शहर के पॉश इलाकों में गांधीनगर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। पांच फीडरों पर 10 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। भीषण गर्मी में उपकेंद्र से आपूर्ति की कोई दिक्कत नहीं आई। जब से बारिश शुरू हुई है तब से आपूर्ति बेपटरी है। जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी के कारण यह उपकेंद्र 47 प्रतिशत लाइन लॉस में चल रहा है।
स्थिति यह है कि अवर अभियंता न तो बिजली चोरों पर कार्रवाई कर पा रहे हैं और न ही आपूर्ति सामान्य बनाए रखने का काेई जतन कर पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आपूर्ति को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिनों से फाल्ट की समस्या बढ़ी है। सभी को समय से दुरुस्त कराया जा रहा है। अवर अभियंता का सीयूजी नंबर बंद होने की शिकायत मिली है, कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।