{"_id":"35aa3f57c193dd5ca070bd1dedac1aeb","slug":"dharna-will-continue-till-cheque-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को राहत चेक बंटने तक धरना देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को राहत चेक बंटने तक धरना देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। ब्लॉक मुख्यालय पर आपदा राहत की मांग को लेकर अपना दल का अनिश्चित
विज्ञापन
कालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने
भागीदारी की।
धरने को संबोधित करते वैदिक मंच के मंडल अध्यक्ष कौड़ीलाल वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भी देश में कृषि नीति नहीं बनाई गई। सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
अपना दल के जिला महासचिव और जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल ने कहा कि यदि सरकार लोकतांत्रिक ढंग से चलाए जा रहे आंदोलन पर ध्यान नहीं दिया तो उसे इसका खामियाजा 2017 के विधानसभा के चुनाव में भुगतना पडे़गा। जब तक किसानोें को आपदा राहत चेक वितरित नहीं किया जाता तब तक यह धरना चलता रहेगा।
इस अवसर पर राहुल चौधरी, निर्मला, रेखा, उर्मिला, संवारी देवी, जगपत्रा, संगीता, नीलम, सिरजाना, जोहरा देवी, सावित्री, जीमल खान, राममूत वर्मा, लहरी आदि रहे।