{"_id":"6862e4d915727706c00ae441","slug":"devotees-were-moved-to-hear-the-description-of-shri-krishnas-childhood-antics-basti-news-c-207-1-bst1004-139239-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
Tue, 01 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। छपिया शिवबरन में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने बालकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया। सौरभ ऋषि ने ..नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... भजन गाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। सभी को माखन प्रसाद दिया गया। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर दो गए।
कथा व्यास राघव ऋषि ने कहा कि भगवान ने बाललीला में सबसे पहले पूतना का वध किया। माखनचोरी लीला का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि पवित्र मन ही माखन है। जिसका मन पवित्र होता है भगवान उसी के घर पधारते हैं। गोपियां तल्लीन होकर घर-गृहस्थी के कार्य करते हुए भगवान के लिए माखन विलोडती हैं। मुख्य यजमान गीता मिश्रा, गोरखनाथ मिश्र ने पोथी एवं व्यासपीठ का पूजन किया। इस दौरान विनोद शुक्ल, बृजनंदन दास मिश्रा, रविशंकर मिश्र, संतोष मिश्र, दिव्यांश जितेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद