{"_id":"65396cf977a4dfdd9807d694","slug":"devotees-kept-dancing-to-devi-songs-throughout-the-night-in-jagran-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6168-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जागरण में रातभर देवी गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जागरण में रातभर देवी गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
- अशियापार में भंडारे व जागरण का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी/छावनी। अशियापार महाकाली मंदिर परिसर में मां भगवती का जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ। जागरण में रातभर श्रद्धालु देवी के गीतों में झूमते रहे। गोरखपुर व बस्ती के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर समा बांधे रखा। आयोजक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि हर साल नवरात्र के अवसर पर जागरण का आयोजन होता है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, मुरली धर शुक्ल, शिवशंकर मिश्रा, दीपक पांडेय, संतोष पांडेय, रितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। छावनी प्रतिनिधि क्षेत्र के खिदरीपुर गांव के काली माता मंदिर परिसर में मां भगवती का जागरण हुआ। भजन गायक पंकज गोस्वामी ने रातभर श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री राजू श्रीवास्तव ने कहा कि नवरात्र उल्लास व आस्था का पर्व है। मौके पर प्रमुख केके सिंह, विपिन श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, राजन सिंह, मनोज सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।