फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees going to visit Chhapia were assaulted

Basti News: छपिया दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से की मारपीट, वाहन में तोड़फोड़

Thu, 11 May 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees going to visit Chhapia were assaulted
बस्ती। गोंडा जिले के छपिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मड़ेरिया तिराहे पर ट्रैक्टर पर सवार कुछ लोगों ने मारपीट की। श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में ऋषभ सिंह निवासी हुंड़रा कुंवर थाना हर्रैया ने तहरीर दी। उसमें बताया कि मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ छपिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मड़ेरिया तिराहे पर एक ट्रैक्टर चालक ने उनके वाहन में टक्कर मारना चाहा। किसी तरह अपने वाहन को बचा करके उसने आगे रोका। इस पर विपक्षी गण व चार।पांच अज्ञात लोग अनायास ही अपशब्द कहते हुए उसके पिता, भाई, भतीजे दिव्यांश को पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए उसके वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जय प्रकाश वर्मा, जय प्रकाश वर्मा के लड़के, उसके भाई, दिग्विजय सिंह व ट्रैक्टर चालक समकेत और चार-पांच अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed