फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotee dies after falling from trolley

Basti News: गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालु की ट्राली से गिरकर मौत

Wed, 27 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Devotee dies after falling from trolley
- नगर थाने के फुलवरिया निषाद के रहने वाले थे रामचंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नगर बाजार। गणेश प्रतिमा विसर्जन कर वापस कर वापस जाते समय राजकोट चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रॉली पर बैठे रामचंद्र निषाद (50) व मान सिंह (16) नीचे गिर गये। हादसे की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं मान सिंह का इलाज चल रहा है।
नगर थाने के फुलवरिया निषाद गांव में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सोमवार की रात प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव से लोग मनोरमा नदी के केंवचा घाट गए थे। प्रतिमा विसर्जित करने के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव वापस आ रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे नगर थाना के राजकोट चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई। ट्राॅली में बैठे रामचंद्र व मान सिंह नीचे गिर गये। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने रामचंद्र निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोर मान सिंह के हाथ की हड्डी टूटने के कारण उसे भर्ती करा दिया गया। थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने के कारण रामचंद्र निषाद की मौत हुई है।
विज्ञापन

---------
चाचा को पीटकर किया लहूलुहान
बस्ती। लालगंज के जिभियांव चौराहे पर पुरानी रंजिश में भतीजे ने बुजुर्ग चाचा को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिभियांव निवासी श्रीराम का आरोप है कि वह अपने घर पर सोए हुए थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे अजय कुमार ने कहासुनी शुरू की। इसके बाद उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गये। वारदात के बाद भतीजा भाग निकला। चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

थूकने की बात को लेकर मारपीट

बस्ती। लालगंज पुलिस ने थूकने की बात को लेकर मारपीट मामले में केस दर्ज किया है। साहूपार टिकरिया निवासी शिवा का आरोप है कि जन्मदिन के निमंत्रण से घर वापस आते समय उनके भाई के ऊपर विपक्षी ने थूक दिया। इसका कारण जब पूछा तो उन्हें व उनके बड़े पिता इन्द्रजीत को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के अर्जुन, विनोद व भैसहिया कोतवाली निवासी पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


---

ट्रेलर चालक पर केस

नगर बाजार। नगर थाना के तिलकपुर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार ओमप्रकाश घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दयालपुर निवासी सुभावती ने तहरीर दी है कि उनके पति ओम प्रकाश ने गांव के ही महेंद्र प्रताप के ट्रैक्टर पर बैठकर काम करने जा रहे थे। इसमें मिक्सर मशीन लगी थी। तिलकपुर के पास अज्ञात ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक व अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed