फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   development work gaban

Basti News: ग्राम पंचायत भूअर निरंजनपुर में 28.25 लाख लापता की जांच शुरू

Fri, 24 Feb 2023 04:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
development work gaban
इंपैक्ट
विज्ञापन

- डीएम ने तफ्तीश के लिए एसडीएम गिरीश चंंद्र झा को नियुक्त किया
- ग्रामपंचायत में की गई विकास कार्यों के धन की बंदरबांट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर ब्लॉक के भूअर निरंजनपुर ग्राम पंचायत को डीएम ने गोद ले रखा है, लेकिन यहां तैनात सचिव ने कुछ लोगों से मिलकर 28.25 लाख रुपये कागजों में खर्च कर दिए। यह धन कहां गया, इसकी जानकारी वर्तमान प्रधान रामबचन उर्फ बटोरे को भी नहीं है। अमर उजाला के 18 फरवरी के अंक में प्रकाशित डीएम के गोद लिए गांव में 28.25 लाख लापता खबर को संज्ञान लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
उल्लेखनीय है कि भूअर निरंजनपुर गांव के सचिव व पूर्व प्रधान पर आरोप लगा है कि इन लोगों ने साठगांठ कर इस धन की बंदरबांट की है। जिला पंचायत राज विभाग के आंकड़े के अनुसार डीएम के गोद लिए ग्राम पंचायत में वर्ष 2021 में पांचवें राज्य आयोग से 36,367 रुपये, अप्रैल 21 से मार्च 22 तक 3, 34, 020 रुपये, अप्रैल 22 से 16 फरवरी 2023 तक 8, 53, 985 रुपये खर्च हुए। इसी प्रकार पंद्रहवें वित्त से वर्ष 22-23 में 16, 00, 767 रुपये खर्च हो चुके हैं, मगर गांव में विकास कार्य सामान्य ही है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कराई गई है। अतिरिक्त एसडीएम गिरीश चंद्र झा इसकी जांच करेंगे। रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed