{"_id":"64b590d6cb69a514070908e4","slug":"development-work-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1446-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर गांव में ग्राम वन, गनेशपुर व भानपुर में नंदन वन होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर गांव में ग्राम वन, गनेशपुर व भानपुर में नंदन वन होगा विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर गांव में ग्राम वन, नगर पंचायत गणेशपुर तथा भानपुर में नंदन वन विकसित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक बड़े ब्लाॅक में 6 व छोटे ब्लाॅक के 4-4 चारागाह पौधरोपण के लिए चिह्नित किए जाएंगे।
यह निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए हैं। वह कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में खाली स्थान पर भी पौधरोपण कराया जाएगा। समीक्षा में उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य, सहकारिता, ऊर्जा, बेसिक शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग ने न तो स्थल चिह्नित किया है और न हीं पौधे रोपने के लिए मांग पत्र भेजा है। डीएम ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल चिह्नित स्थलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विभागीय लक्ष्य के अनुसार पौधों की मांग वन विभाग को उपलब्ध कराएं तथा खोदे गए गड्ढों को जिओ टैग कराएं। 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पौधरोपण कराया जाएगा। जिले में शासन से प्रमुख सचिव आकर अभियान की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।