{"_id":"579e3e8a4f1c1bcc222b87f6","slug":"development-of-the-building-tackled-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन घेरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन घेरने की चेतावनी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैठक को संबोधित करती जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने की दशा में पांच सितंबर को विकास भवन का घेराव करने की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में संचालित बाल विकास परियोजनाएं सीडीपीओ के लिए चारागाह बन गई है। अधिकारी किसी न किसी बहाने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों से वसूली करने में लगे है। एमपीआर फीडिंग और आडिट के नाम पर प्रत्येक से छह सौ रूपये की वसूली की गई। हद तो तब हो गई जब परियोजना कार्यालय के सुंदरीकरण के नाम पर सबसे सौ सौ रुपये की मांग की गई। बाध्य होकर इसे भी देना पड़ा। शहर की परियोजना में एक चतुर्थश्रेणी का कर्मचारी बिना किसी आदेश के लिपिक का काम देख रहा है। उस पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप है।
जिला मंत्री मिथलेश पांडेय ने कहा कि एक जनहित याचिका में मुंबई हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि महिला आंगनबाड़ी कर्मियों से विभागीय कार्यों के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य न लिया जाए। इस संबध में प्रदेश सरकार ने भी डीएम को निर्देश दिया था, इसके बावजूद भी जिले में उनसे अन्य विभागों का कार्य लिया जा रहा है। जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल के महासचिव कामरेड केके श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूर दिवस पर डीपीओ को सौंपे ज्ञापन में किसी भी बिंदु पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय, कर्मचारी नेता नरेंद्र देव मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए।