फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Development at your doorstep in BJP government: CM

भाजपा सरकार में विकास आपके द्वार : सीएम

Thu, 21 Nov 2019 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Development at your doorstep in BJP government: CM
बस्ती के मुंडेरवा शुगर मिल के उद्घाटन पर पूजा करते सीएम योगी और कैविनेट मंत्री सुरेश सिंह राणा। - फोटो : BASTI
भाजपा सरकार में विकास आपके द्वार : सीएम
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा चीनी मिल का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला किया। कहा कि पूर्व की सरकारों के पाप कार्यों का परिणाम था कि प्रदेश में 29 चीनी मिलें बंद की गईं। जबकि भाजपा की सरकार में मिलों को लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। हम जनता को जनार्दन मानकर विकास उनके द्वार पहुंचा रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस वोट बैंक मानकर कार्य कर रही थीं।
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को उप्र राज्य चीनी निगम की मुंडेरवा इकाई का लोकार्पण के साथ ही एक अरब 16 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी जिले को दी। इसमें 20 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 29 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50000 क्विंटल की पेराई क्षमता वाली इस मिल से 27 मेगावाट बिजली भी बनेगी जिससे मिल को 30 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की आय होगी। 8500 को प्रत्यक्ष व हजारों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन

सीएम ने 30 माह की उपलब्धियां गिनाई
लोकार्पण के बाद जनसभा संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्ती में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो गई है। सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में कुछ पेच था जिसे सांसद जगदंबिका पाल ने सुलझा दिया। अब जुलाई से मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। 49000 युवाओं को पुलिस में भर्ती किया जा रहा है। अब तक सरकार पुलिस में 75000 हजार युवकों को भर्ती कर चुकी है। यही पुलिसकर्मी प्रदेश में कानून व्यवस्था संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का नारा था कि मोदी है तो मुमिकन है। यह पूर्वांचल में दिखाई पड़ रहा है। गोरखपुर में बंद खाद कारखाना व चीनी मिल चलाना मुमिकन हो गया है। उद्योग से शून्य हुए पूर्वांचल में विकास की हवा चल रही है। भाजपा राज में अब विकास सिर्फ नारों तक सीमित नहीं है। पहले लोग शिलान्यास करते थे, लेकिन अब हम शिलान्यास करते हैं तो उद्घाटन भी। कहा कि आजादी के 70 साल में 13 मेडिकल कॉलेज थे। 2016 से 19 तक 15 नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में खुले और 14 नए मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं। भाजपा की सोच है कि दो जिलों के बीच एक मेडिकल कॉलेज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गजों की रही मौजूदगी
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग सुरेश राणा, राज्यमंत्री सुरेश पासी, मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सदर दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अजय सिंह, सीपी शुक्ल, संजय प्रताप जायसवाल, जय चौबे, राघवेंद्र सिंह आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed