फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Destruction of Saryu... two houses again destroyed due to erosion

Basti News: सरयू की तबाही... कटान से समा गए फिर दो घर

Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Destruction of Saryu... two houses again destroyed due to erosion
मईपुर और मदरहवा में सरयू की कटान लगातार जारी, तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। सदर तहसील के कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण बैराड़ी एहतमाली के मईपुर बड़कापुरवा और महुआपार कला के मदरहवा में सरयू नदी लगातार कटान कर रही है। मदरहवा में सोमवार को दो घर नदी की धारा में फिर विलीन हो गए। गांव में भगदड़ जैसी स्थिति है। लोग अपनी घर-गृहस्थी उजाड़कर पलायन करने के लिए विवश हैं।
सोमवार को मदरहवा के सुरेंद्र पासवान की छप्पर की झोपड़ी और प्रेमचंद का पक्का मकान सरयू की धारा में बह गया। इसके बाद गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। गांव के ्शेषराम और रामकरन अपना पक्का मकान तोड़ने में जुट गए। यह लोग ईंट आदि सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। गांव को कटान से बचाने में नाकाम हुए बाढ़ खंड के मजदूरों की टीम को गुस्साए ग्रामीणों ने एक दिन पहले ही गांव से भगा दिया है। अब सुरक्षा के दृष्टि से पलायन करना ही अंतिम विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के बंसीलाल, राज बिहार, रामकरन भी अपने पक्के मकान को तोड़कर ईंट को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। रंभू, ज्ञानचंद, सुरेंद्र, राम सुरेश, फूलचंद, राम शब्द, रामभेज, दीनानाथ, दिनेश कुमार ने बताया कि सैकड़ों बीघा खरीफ की फसल सरयू नदी की धारा में विलीन हो चुकी है। नदी गांव में घुस चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी घरों को अपनी धारा में बहा ले जा रही है। अब तक प्रशासन की तरफ से लगभग सौ किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं दिलाया जा सका है। ग्रामीणों का आरोप है बाढ़ खंड गांव को कटान से बचाने के लिए प्रभावी प्रयास नहीं किया। मजदूरों की टीम भी कटान रोकने के लिए कारगर उपाय नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed