{"_id":"65fea894f81e0b30ce08c8f1","slug":"deposit-weapons-within-a-week-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113593-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सप्ताह भर में जमा कराएं शस्त्र, नहीं तो लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सप्ताह भर में जमा कराएं शस्त्र, नहीं तो लाइसेंस होगा निरस्त
Sat, 23 Mar 2024 03:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
कैश, ड्रग के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नोडल अधिकारी कराएं अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि थानावार समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर शस्त्र जमा करने की कार्रवाई पूरी कर लें। यदि कोई व्यक्ति शस्त्र जमा नहीं करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उन्होंने लेखा समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैश, ड्रग के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नोडल अधिकारी मुख्य कोषाधिकारी को अवगत कराएं। आदर्श आचार्य संहिता के उल्लंघन की सूचना प्राप्त होने पर इसकी भी जानकारी दें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार तथा आशीष कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों के जिले में आगमन पर की जाने वाली व्यवस्था की समीक्षा किया। निर्देश दिए कि जिला निर्वाचन प्रबंधन कार्ययोजना की पत्रावली तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए। उनके लिए अलग से कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो, कंप्यूटर, ई-मेल सुविधा, वाई-फाई, वाहन तथा सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। प्रतिदिन उनके द्वारा भेजे जाने वाली रिपोर्ट का प्रोफार्मा कंप्यूटर में सेव रखा जाए। उनसे राजनीतिक दल के व्यक्तियों से मिलने के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाए तथा उनके द्वारा बताए गए बूथों का निरीक्षण कराया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों के रेंडमाइजेशन तथा उनके प्रशिक्षण का शेड्यूल उन्हें उपलब्ध कराया जाए। प्रशिक्षण के दौरान उनका आगमन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ प्रेक्षक के ठहरने वाले स्थल सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। यहां से निकलने के बाद डीएम कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किये। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। कंट्रोल रूम पूरे सप्ताह 24 घंटे कार्यरत रहेगा तथा यहां प्राप्त होने वाला प्रत्येक फोन कॉल अटेंड किया जाएगा और प्राप्त सूचना को नोट करके संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।