{"_id":"5f074bc58ebc3e63d25a5df9","slug":"demonstration-of-laborers-for-payment-of-arrears-basti-news-gkp357582524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान के लिए मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान के लिए मजदूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गौर ब्लॉक पर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया भुगतान के लिए मजदूरों का प्रदर्शन
गौर(बस्ती)। गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार मनरेगा योजना के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में जुटी है, लेकिन हकीकत यह है कि काम करने के बाद भी मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को गौर ब्लॉक कार्यालय पर बेलवरिया जंगल के मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की।
बेलवरिया जंगल गांव के गब्बर यादव के नेतृत्व में गांव के मनरेगा मजदूर रामतीरथ, अमित कुमार, कैलाशा देवी, प्रदीप कुमार, लल्लू, सुनील कुमार, गोलू, लल्लन, दिनेश, गुलाबा देवी, उमेश कुमार, सहजराम, राम अजोर आदि ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते अप्रैल से गांव में मनरेगा योजना तहत कार्य किया गया। भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में काम न करने वालों को भुगतान किया जा रहा है। प्रधान के प्रतिनिधि सरवन चौधरी ने बताया कि गांव के गब्बर यादव पिछली बार प्रधान चुनाव में हार गए थे तभी से हमेशा जांच कराने और गलत तरीके से आरोप लगाते रहते हैं। रही बात मजदूरों के भुगतान की तो 13 जुलाई को मास्टर रोल पूरा हो रहा है। इसके बाद ही सभी का भुगतान खाते में भेज दिया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ प्रभाशंकर चौबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कुछ मजदूरों ने शिकायती पत्र दिया है। जांच कराई जा रही है।