फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration of angry farmers due to lack of sugarcane

गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry farmers due to lack of sugarcane
गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के फूलडीह गन्ना क्रय केंद्र पर पांच दिनों से तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने रविवार को प्रदर्शन कर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। किसानों ने गन्ने को उतरवाने के लिए धनउगाही का आरोप लगाया और घटतौली बंद कराकर तौल शुरू कराने की मांग की।
सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत की चेयरमैन मंजू सिंह और डॉ. अरविंद सिंह भी किसानों की हां में हां मिलाने प्रदर्शन में पहुंचे। चेयरमैन ने कहा कि जब तक तौल शुरू नही होगी, क्रय केंद्र से किसान नहीं हटेंगे। बताया कि मामले की जानकारी डीसीओ और रौजागांव चीनी मिल प्रबंधन को दे दी है। अपराह्न करीब दो बजे गन्ना विभाग के अधिकारी फूलडीह क्रय केंद्र पहुंचे और किसानों को मनाने में जुट गए। करीब चार घंटे तक किसानों के प्रदर्शन के बाद रौजागांव चीनी मिल के क्षेत्रीय गन्ना विकास अधिकारी संदीप सिंह ने तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

पिछले मंगलवार को गन्ना उतरवाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर लोगों ने इसी केंद्र पर हंगामा किया था। तब मामला पुलिस ने समझाकर शांत कराया था। उसके बाद से ही यहां गन्ना तौल बंद है। क्षेत्रीय गन्ना विकास अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि मामले को सुलझा लिया गया है। अब क्रय केंद्र पर तौल हो रही है। मौके पर चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह टीम के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed