फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration in support of trade union strike

Basti News: ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of trade union strike
ट्रेड यूनियनों के जुलूस में शामिल लोग। स्रोत संगठन
बस्ती। ट्रेड यूनियन संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जनपद बस्ती में विभिन्न श्रमिक और किसान संगठनों ने श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और हड़ताल को सफल बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सीटू, एटक, एक्टू से जुड़े संगठनों के साथ एमडीएम रसोइया कर्मचारी यूनियन, यूपीएमएसआरए, जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, आशा कर्मचारी यूनियन, ई-रिक्शा संचालक यूनियन, बिजली कर्मचारी संघ, जलकल यूनियन, संविदा व खेत मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन और किसान सभा सहित कई जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सभी न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

यहां से ध्रुव चंद, अशर्फी लाल गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, राम अचल निषाद, गौरी शंकर चौधरी व अन्य के संयुक्त नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी बस्ती सदर शत्रुघ्न पाठक के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीवान चंद्र चौधरी, शोभाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, आरपी चौधरी, कन्हैया, सत्य प्रकाश, रामदास चौधरी, विनोद चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, तिलक राम चौधरी, सुधीर कुमार, मिथलेश कुमार, बाल गोविंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed