फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration by planting paddy in road potholes

Basti News: सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by planting paddy in road potholes
गड्ढों में पानी व कीचड़ के कारण भानपुर-असनहरा मार्ग पर चलने में आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से भानपुर-असनहरा तक सड़क का निर्माण कराया गया था। यह सड़क नगर पंचायत के जगदीशपुर नौगढ़वा में क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों में गड्ढे में धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया है।
नौगढ़वा में सड़क पर गड्ढा होने से यहां करीब दो फीट तक बारिश का पानी भर जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ हो जाता है और राहगीर फिसल कर इसमें गिरते रहते हैं। स्थानीय निवासी संजय चौधरी, मुखिया यादव, बुधई चौधरी, अमित कुमार आदि ने कीचड़ में धान की रोपाई कर बताया कि इसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कराया था। अब यह सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

गड्ढों में पानी भरा हुआ है। सड़क से उखड़ीं गिट्टियां के कारण फिसलन हो रही है। यह मार्ग भानपुर से जगदीशपुर नौगढ़वा, भीवापार, बरगदहिया, सिलवटिया, बड़ोखर, मनौढ़ी, करमहिया तेनुआ असनहरा, दरियापुर, घोलवा चौराहा, खाजेपुर, अड़वाघाट होते हुए गोंडा जिले के अल्लीपुर तक जाता है। सड़क पर रात में चलने में सबसे अधिक दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
संपूर्ण समाधान दिवस में 32 बार हुई है शिकायत
सड़क को ठीक कराने के लिए बड़ोखर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह संपूर्ण समाधान दिवस में 32 बार शिकायत कर चुके हैं। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर इतिश्री कर लेते हैं। मगर, समस्या निस्तारित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि संबंधित विभाग को सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed