फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration against the construction of the road

Basti News: खनन स्थल जाने वाले रास्ते के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 03:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Mar 2024 03:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the construction of the road
काश्तकारों ने ठेकेदार पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप
विज्ञापन

ठेकेदार ने कहा, काश्तकारों की सहमति पर कराया जा रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बर्दिया लोहार गांव में बालू खनन के लिए पट्टा हुआ है। खनन स्थल तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसे लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जो रास्ता बनाया जा रहा है वह उनकी जमीन है। जबकी ठेकेदार का कहना है कि खनन स्थल तक जाने के लिए जिस जमीन पर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा, उस जमीन को काश्तकारों की सहमति से ली गई है।


बर्दिया लोहार गांव के गाटा संख्या 412, 413 में करीब 4.34 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि पर बालू खनन के लिए पट्टा हुआ है। खनन स्थल तक जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। गांव के राम पदारथ, जितेंद्र चौहान, राजेश, अजय, राजेंद्र चौहान, राम पाल, रमेश, हरीराम आदि ने बताया कि जिस जमीन पर रास्ता बनाया जा रहा है, वह उनकी है। बिना सहमति के ठेकेदार रास्ते का निर्माण कर रहा है। ठेकेदार दीपेंद्र कुमार ने बताया कि खनन स्थल तक जाने के लिए जिस जमीन पर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा ,है उस जमीन के लिए काश्तकारों की सहमति ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed