{"_id":"65565b67f95c0a3b4108bff8","slug":"demand-to-stop-harassment-of-students-basti-news-c-207-1-bst1001-7082-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्यार्थियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्यार्थियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग
Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा के पदाधिकारियोें ने बृहस्पतिवार को डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं अन्य उच्च शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
जिला सचिव रामलौट और सिकंदर ने कहा कि एक नवंबर को आधी रात में बीएचयू में आईआईटी की छात्रा के साथ अभद्र घटना हुई। 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। न्याय के लिए धरना दे रहे बीएचयू के छात्र-छात्राओं पर पुलिस की मौजूदगी में अभाविप कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पुलिस ने उलटे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज कर दिया। इस मौके पर रोशन अली, शिव कुमार चौधरी, कौशल, लक्ष्मी नरायन, रणविजय आदि मौजूद रहे। संवाद