फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand reply to ARM-SI

कल्याणकारी योजनाओं की जानी हकीकत, लिया ब्योरा

Sat, 30 Apr 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demand reply to ARM-SI
रोडवेज परिसर में गंदगी पर एआरएम/एसआई से किया स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण व बाट-माप विभाग मंत्री आशीष पटेल, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जिले में भ्रमण कर विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति जानी व ब्योरा एकत्रित किया। रोडवेज परिसर में गंदगी पर रोडवेज के एआरएम/एसआई का स्पष्टीकरण तलब किया है।

सबसे पहले मंत्रियों ने पं. शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां स्थिति ठीक पाई गई। इसके बाद यह लोग मलिन बस्ती, पुराना डाकघर पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। राशन बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। इसके बाद नगर पालिका परिषद स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। यहां से यह लोग परिवहन निगम के बस अड्डे पहुंच कर उसका निरीक्षण किया। सफाई ठीक से ना पाए जाने पर उन्होंने प्रभारी एआरएम/एसआई का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिया कि बस अड्डे पर महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाए, पेयजल के लिए आरो प्लांट लगाया जाए। इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करते हुए प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने 31 दिसंबर 2022 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed