{"_id":"61be2486bb115f2af26398ad","slug":"demand-for-railway-crossing-basti-news-gkp4203874101","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाई रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाई रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण की मांग
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने उठाई रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण की मांग
- रेलवे महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया
- पांडेय बाजार में सुगम आवागमन के लिए आदर्श व्यापार मंडल ने शुरू की मुहिम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के पांडेय बाजार में स्थित स्पेशल रेलवे क्रासिंग 199ए पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने आवाज उठाई है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे क्रासिंग प्रमुख व्यवसाय क्षेत्र पांडेय बाजार के समीप स्थित है। इस क्रासिंग से रेलवे स्टेशन से हजारों नागरिकों व सैकड़ों यात्री वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। यही नहीं यहां इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नवीन फल, गल्ला व सब्जी मंडी तथा दो राष्ट्रीय कृत बैंक भी हैं। और तो और जिले भर के व्यापारियों को अपने व्यवसाय के लिए थोक मंडी पांडेय बाजार आने हेतु इसी क्रॉसिंग से गुजरना पड़ता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के समय भीड़ होती है और लोगों का काफी समय बर्बाद होने के अलावा क्रासिंग खोलने के बाद भी घंटों जाम में आम नागरिकों सहित गंभीर मरीज, गर्भवती महिलाएं, छात्र-छात्राएं किसान, मजदूर तथा छोटे व्यापारी आदि भी भीड़ में फंस जाते हैं। बताया कि पूर्व में इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत हुआ था, परंतु किन्ही कारणों से पुल का निर्माण नहीं हो सका। व्यापारियों ने इसकी प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने की मांग महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे से की है। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नसीम खान, उपाध्यक्ष अतुल प्रकाश मिश्रा, संगठन मंत्री अरशद जावेद, जिला मंत्री मंगल सिंह, गणेश गुप्ता, राजेश्वर वर्मा, नगर मंत्री मोहम्मद साहेब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह बघेल, दिनेश जयसवाल, संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद चौहान, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।