{"_id":"65e37b6a25b31383300690c8","slug":"demand-for-formation-of-commission-echoed-in-traders-mahakumbh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112333-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: व्यापारी महाकुंभ में गूंजी आयोग के गठन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: व्यापारी महाकुंभ में गूंजी आयोग के गठन की मांग
Sun, 03 Mar 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता से मिलेंगे व्यापारियों को अधिकार : अनूप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । शनिवार को प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से प्रेस क्लब सभागार में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा कि किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं। उनका संगठन व्यापारी हितों के लिये निरन्तर संघर्षशील है। एकजुटता से ही सफलता मिलेगी। कहा कि व्यापारी आयोग का गठन, राजनीतिक हिस्सेदारी, व्यापारी बीमा राशि दो गुनी करने, जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न बंद किये जाने, ऑन लाइन शांपिग बंद करने आदि मांगों को लेकर निरन्तर संघर्ष जारी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि किसान और व्यापारी का एक दूसरे से बहुत पुराना संबंध है। कार्पोरेट और विदेशी कम्पनियों की दखल ने किसान और व्यापारी दोनों के को परेशान कर रखा है। केन्द्र और राज्य में व्यापारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
कार्यक्रम को हेमलता पाण्डेय, मनोज जायसवाल ने जमीनी मुद्दे उठाये। आह्वान किया कि अन्यायपूर्ण नीतियों के विरूद्ध संघर्ष को तेज किया जाय। इस मौके पर विश्वम्भर तिवारी, अन्नू पाण्डेय, शमशाद कुरेशी, पिंकू चौधरी, नवीन पाल आदि मौजूद रहे।