{"_id":"6ab2e0bbcfb200d1db068924","slug":"demand-for-action-against-diet-principal-basti-news-c-207-1-bst1031-167494-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डायट प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डायट प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बस्ती। डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को बहादुरपुर विकासखंड के प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण के दौरान डायट प्राचार्य ने महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। संघ का आरोप है कि इस दौरान महिला शिक्षकों के प्रति अशोभनीय टिप्पणियां की गईं, जिससे वे आहत हुईं।
शिक्षक संघ ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य की ओर से शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अपमानजनक टिप्पणियां करने का सिलसिला जारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने शिक्षकों के सामने ही जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर उन्हें मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सुधीर तिवारी, सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, चंद्रभूषण द्विवेदी, हरेंद्र यादव, रजनीश यादव, मंगला प्रसाद मौर्य, विवेक सिंह, गौरव चौधरी, सच्चिदानंद मिश्रा, विनय शंकर पांडेय माैजूद रहे।