फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delivery in bus at basti, mother-child safe

बस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Sat, 13 Mar 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Delivery in bus at basti, mother-child safe
बस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। गोरखपुर से दिल्ली जा रही निजी बस में सवार महिला का प्रसव हुआ। कप्तानगंज कस्बे के पास बस में महिला ने शिशु को जन्म दिया। उसके बाद चालक बस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचा। वहां जच्चा-बच्चा का उपचार किया गया।
शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे डबल डेकर बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी। बस अभी गड़हा गौतम गांव के पास पहुंची ही थी कि उसमें सवार बिहार के तरियानी के पचरा लक्ष्मीपुर निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। बस खजुआ गांव के पास पहुंची तो महिला ने बस में ही बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

बस में सवार कुछ महिलाओं ने पीड़ित महिला की मदद की। प्रसव होने के बाद चालक बस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचा। वहां सूचना मिलते ही स्टाफ नर्स दीप्ति सिंह और संगीता, चंपा देवी बस के पास पहुंचीं और नवजात के शरीर की सफाई करने के बाद बस अस्पताल में भर्ती कर लिया। जच्चा-बच्चा की हालत ठीक है। बस में सवार यात्रियों ने पीड़ित महिला की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed