फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   delhi tak ki padyatra

पर्यावरण संरक्षण को दिल्ली तक पदयात्रा

Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
delhi tak ki padyatra
पर्यावरण संरक्षण को दिल्ली तक पदयात्रा
विज्ञापन

बस्ती। पर्यावरण संरक्षण को सरकार से लेकर आम लोग तक प्रयास कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर वृक्ष बंधु संगठन की सचिव असम निवासी निजोना फुकन पैदल निकली हैं। वे असम से दिल्ली तक की 2051 किमी पदयात्रा करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति, पीएम व पर्यावरण मंत्री को पर्यावरण संरक्षण के लिए मांग पत्र देंगी। उनकी मंशा है कि सरकार आमजन के साथ मिलकर पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में काम करे, जिससे धरती को संरक्षित किया जा सके।

1316 किमी की पदयात्रा के बाद पुरानी बस्ती क्षेत्र में परसा जाफर पहुंचीं निजोना ने बताया कि उनकी यह यात्रा असम से पहली दिसंबर 2019 से शुरू होनी थी, मगर असम में कर्फ्यू के कारण 14 दिन बाद 15 दिसंबर से शुरू कीं। 38 दिन के बाद शुक्रवार को वह बस्ती पहुंचीं हैं। बताया कि उनकी पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता व सरकार को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है। वे आज से 20 दिन की यात्रा के बाद नई दिल्ली पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed