{"_id":"642098db7bb89a3dac045c64","slug":"deepak-of-mathura-beat-dinesh-of-ghazipur-basti-news-c-7-1-100521-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मथुरा के दीपक ने गाजीपुर के दिनेश को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मथुरा के दीपक ने गाजीपुर के दिनेश को किया चित
Mon, 27 Mar 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मखौड़ा धाम मे कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
परशुरामपुर। मखौड़ा में महोत्सव के तहत चल रही खेल प्रतियोगिताओं में रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एशिया कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता में करीब 50 जोड़ों के मुकाबले हुए। मथुरा के दीपक ने गाजीपुर के दिनेश को चित किया।
नंदिनी नगर के मुन्ना यादव ने बनारस के चंद्रेश को पटखनी दी, बस्ती के सुखराम ने गोरखपुर के संदीप को चित किया। इसकी प्रकार हनुमानगढ़ी अयोध्या के चंद्रदीप ने नंदिनी नगर के विशेष को चित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती देश की पहचान है। इस कला से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। विधायक अजय सिंह ने प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर पहलवानों को सम्मानित किया। मौके पर यज्ञेश पांडेय, शैलेश पांडेय, अनिल कुमार पांडेय अरविंद सिंह, योगेंद्र सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।