फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deep festival will be celebrated in Ayushman Yoga

आयुष्मान योग में मनाया जाएगा दीप पर्व

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Deep festival will be celebrated in Ayushman Yoga
दीपावली पर सजी दुकानें। - फोटो : BASTI
आयुष्मान योग में मनाया जाएगा दीप पर्व
विज्ञापन

स्वाति नक्षत्र में प्रीति योग व आयुष्मान योग का अनूठा योग
एक घंटे 55 मिनट की अवधि गणेश-लक्ष्मी के पूजन का श्रेष्ठ समय
बस्ती। कार्तिक अमावस्या के दिन बृहस्पतिवार को चित्रा नक्षत्र में दीप पर्व (दीपावली) मनाई जाएगी। स्वाती नक्षत्र में प्रीति योग व आयुष्मान योग के संयुक्त आभा के बीच दीपोत्सव का यह त्योहार अपार खुशियां एवं समृद्धि लेकर आने वाला है। विद्वानों का कहना है कि सूर्य, मंगल व चंद्र की युति इस बार खास फल देने वाली है।
ज्योतिषाचार्य पंडित मोहित मिश्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय शाम 6:10 से 8:06 बजे तक रहेगा। यानी एक घंटे 55 मिनट की अवधि गणेश-लक्ष्मी के पूजन का श्रेष्ठ समय होगा। प्रदोष काल शाम 5:34 मिनट से 8:10 बजे तक और वृषभ काल शाम 6:10 से रात 8:06 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में किया जाना सबसे शुभ माना गया है।
विज्ञापन

प्रदोष काल का मतलब सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त से होता है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सर्वोत्तम माना गया है। माना जाता है स्थिर लग्न में की गई पूजा-आराधना में माता लक्ष्मी वहां पर अवश्य अपने कुछ अंश के रूप में निवास करने लगती हैं। इसके अलावा महानिशीथ काल में भी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। इसमें मां काली की पूजा करने का विधान होता है। इस काल में ज्यादातर लोग लक्ष्मी पूजा वे करते हैं जो तांत्रिक या साधक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पूजा मंत्र
मां लक्ष्मी मंत्र- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।
सौभाग्य प्राप्ति मंत्र- ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
कुबेर मंत्र-ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed