फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deed of another's land to a third

Basti News: दूसरे की जमीन तीसरे को कर दिया बैनामा, पांच पर केस

Wed, 10 Jul 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Deed of another's land to a third
बस्ती। दूसरे की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करने और कराने का मामला आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बारीटोला मंगल बाजार निवासी जगदीश प्रसाद की शिकायत पर एसपी ने जांच कराई। जांच में जालसाजी की बात सामने आने के बाद कोतवाली थाने में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। 16 अप्रैल का मामला होने के कारण आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद की तहरीर के मुताबिक कांशीराम आवास डारी डीहा निवासी रफीक अली ने फरेब कर गलत तरीके से दिलशाद अली निवासी मिल्लतनगर आदि को 16 अप्रैल को जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इसमें रईस अली निवासी डारीडीहा कांशीराम आवास, अरशद जमाल निवासी पिकौरा दत्तुराय( दरियाखां) व निसार अहमद निवासी जयपुरवा गांधीनगर थाना कोतवाली की भी मिलीभगत रही। आरोप है कि रफीक अली ने अपना पता भी गलत दर्शाया है। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed