{"_id":"64fa2d506aa6577c6c07ccda","slug":"ded-body-recover-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3975-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेटे का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, सड़क हादसे में हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेटे का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, सड़क हादसे में हो गई थी मौत
Fri, 08 Sep 2023 03:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:58 PM IST
सार
रुधौली नगर पंचायत के बनगवा निवासी लकी साहनी बुधवार को कुछ आवश्यक कार्य से सिद्धार्थनगर की तरफ गए थे। लौटते समय सिद्धार्थनगर के छितौना चौराहे पर एक स्कॉर्पियो की टक्कर में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लकी साहनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुधौली। नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के 25 वर्ष से युवक का शव घर पहुंचने के बाद घर पर कोहराम मच गया। युवक की मृत्यु बुधवार की देर रात सिद्धार्थनगर से लौटते समय बांसी के पास छितौना चौराहे पर सड़क दुर्घटना के दौरान हुई थी।
जानकारी के अनुसार रुधौली नगर पंचायत के बनगवा निवासी लकी साहनी बुधवार को कुछ आवश्यक कार्य से सिद्धार्थनगर की तरफ गए थे। लौटते समय सिद्धार्थनगर के छितौना चौराहे पर एक स्कॉर्पियो की टक्कर में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को शाम लगभग पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके घर पर लाया गया। शव देखते ही पहले से बिलख रहे परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगे। मृतक लकी अभी जल्दी मुंबई से कमा कर घर आया था। अपने दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी चार माह पूर्व ही हुई थी।