फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Decomposed body of a young man found in Kuano; identity not established.

Basti News: कुआनो में मिला युवक का सड़ा हुआ शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 20 Jul 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Decomposed body of a young man found in Kuano; identity not established.
कुआनों नदी बानपुर धोबी घाट पर शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़-संवाद
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर कुआनो नदी के धोबीघाट पर रविवार की सुबह जलकुंभी में फंसा अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी टीम समेत लालगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। शव के सड़े होने के चलते शाम तक पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसारबानपुर गांव निवासी मंतोष कुमार रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे बानपुर कुआनो नदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। जैसे ही गांव के धोबी घाट पर पहुंचे कि दुर्गंध आता देख संदेह होने पर और आगे करीब बढ़कर देखा तो युवक का शव दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गए। धीरे-धीरे गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम व पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लेते हुए अन्य कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह से सड़ गया था। लालगंज थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि युवक का शव में सड़ने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। वैसे डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब है। वह हाफ लोवर और हाफ टीशर्ट पहले हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed