{"_id":"5fde4b9a8ebc3e3d9853abe4","slug":"death-of-prd-jawans-basti-news-gkp3775447118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौटे पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौटे पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से लौटे पीआरडी जवान की मौत
बनकटी(बस्ती)। मुंडेरवा चीनी मिल से ड्यूटी कर लौटे पीआरडी जवान सूर्यभान यादव (50) की शनिवार की भोर में मौत हो गई। तुरकौलिया वरगाह गांव निवासी सूर्यभान शुक्रवार की शाम चार से रात बारह बजे तक मुंडेरवा चीनी मिल में ड्यूटी कर घर लौटे थे। घर पहुंचने पर रात करीब एक बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और पेट में तेज दर्द होने लगा। पत्नी मीरा ने बताया कि शनिवार की भोर में इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय खलीलाबाद से पहले रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, पीआरडी के बनकटी ब्लॉक कमांडर मनीराम मौर्य ने मिल प्रशासन पर अलाव की व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों के हवाले से उन्होंने कहा कि सूर्यभान की मौत ठंड लगने से हुई है।
उधर, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने बताया कि पीआरडी जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल उनकी मौत ठंड लगने से नहीं हुई है। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।