फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of a young man in the grip of current that landed in Tulu Pump

टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आए युवक की मौत

Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man in the grip of current that landed in Tulu Pump
टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में निर्माणाधीन दीवार तरी करने के लिए टुल्लू पंप में तार जोड़ते समय करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार देर रात कुदरहा गांव निवासी राकेश अग्रहरि (21) अपनी दूसरी मंजिल के निर्माणाधीन दीवार पर पानी से तरी करने के लिए टिल्लू पंप में तार जोड़ रहे थे। वहीं पर पड़ोसी के छत की ढलाई हो रही थी। काम खत्म होने पर मजदूर हाथ धोने के लिए नल की तरफ गया तो देखा राकेश गिरे थे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में निजी वाहन से उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिवार के लोग संतुष्ट न होने पर राकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां भी जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राकेश बीए की पढ़ाई के साथ-साथ पिता के किराने की दुकान में हाथ बंटाते थे। राकेश की मां सुभावती देवी अंबेडकर नगर जिले में किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed