{"_id":"611e9d908ebc3e679c12a9f7","slug":"death-of-a-prisoner-serving-life-sentence-basti-news-gkp406096266","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत
बस्ती। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 68 वर्षीय कैदी की बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी।
जेल के डॉक्टर की सहमति पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि कैदी के परिवार वालों को सूचना दी गई है। मानवाधिकार आयोग , मुख्यालय के उच्चाधिकारियों तथा जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया। शुक्रवार को चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंपा जाएगा। सोनहा थानाक्षेत्र के रेंगी गांव निवासी चेतराम को हत्या के मामले में 20 जून 2020 को जिला एवं सत्र न्यायालय से उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे जिला कारागार भेजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हुआ है।