फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death in suspicious circumstances, killing him by poisoning

Basti News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, जहर खिलाकर मारने का आरोप

Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances, killing him by poisoning
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी 47 वर्षीय हरी प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच श्मशान घाट पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। वह परिवार सहित ससुराल चनवापुर में रहते थे। वह कलवारी थाना क्षेत्र स्थित मिठाई की एक दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दुकान पहुंचने पर वहीं उनकी तबीयत खराब हो गई। दुकान के लोग उन्हें सीएचसी बहादुरपुर ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ससुराल से ससुर सहित अन्य लोग अंतिम संस्कार के लिए साढे चार बजे के करीब थाना क्षेत्र के कटरिया चांदपुर तटबंध के सरयू तट चांदपुर घाट पर पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थीं कि उनके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। नाक व मुंह पर खून देख परिवार के लोगों को शंका हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने लगाया आरोप
बस्ती। क्षेत्र के केवटली गांव निवासी हरी प्रसाद चौधरी की शादी चनवापुर गांव की दुर्गावती से हुई थी। जो परिवार सहित ससुराल में ही रहते। करीब दो वर्ष पहले वह पत्नी के साथ वह दिल्ली कमाने गए थे। वहीं उनकी दोस्ती रायबरेली जिले के एक युवक से हो गई थी। बताया जा रहा है कि जहां वह दोस्त भी उसके साथ उसी के कमरे में रहने लगे। इसके बाद जब हरी प्रसाद दिल्ली से ससुराल चनवापुर वापस आए तो युवक भी उनके साथ वहीं आकर रहने लगा। हरी प्रसाद के भाई व परिवार के लोगों ने हरी प्रसाद को उसी दोस्त पर जहर खिलाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घाट से हरी प्रसाद के दोस्त को पूछताछ के लिए थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृतक के दोस्त को आरोप के नाते पूछताछ के लिए थाने ले आया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed