फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death in hanging

Basti News: दूसरे के बरामदे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
death in hanging
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के चांदा बुजुर्ग गांव में 34 वर्षीय युवक का दूसरे के घर के बरामदे में फंदे से लटका शव मिला। मृतक के बड़े पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिवार वालों ने कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन

चांदा बुजुर्ग गांव निवासी चंद्रेश कुमार वर्मा (34) पुत्र रामशंकर वर्मा अपने घर से लगभग आठ सौ मीटर दूर बसंत कनौजिया उर्फ कुन्नुर के मकान के बाहर टीन शेड के बरामदे में लगे पाइप में साड़ी के फाल से करीब एक बजे लटका पाया गया। बसंत की पत्नी की शव पर नजर पड़ी तो वह दंग रह गई। उसने शोर मचाया तो कुछ ही देर में गांव के लोग घटना स्थल की ओर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

मृतक के बड़े पिता शिवपूजन वर्मा की सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पहुंची तो उसके पहले ही परिवार के लोग शव को नीचे उतार कर अपने घर लेकर चले गए थे। इस घटना के बारे में गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।मृतक की एक बहन शादीशुदा है। उसके पिता रामशंकर मुंबई में रहते हैं। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी नीलम के अलावा चार बच्चे जिसमें दो पुत्र और दो पुत्रियां कशिश 12 वर्ष, कृष्णा 8 वर्ष, आकृति 6 वर्ष और कार्तिक तीन वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed