{"_id":"66aaa34cac346987ae04eb94","slug":"death-dragged-vishal-from-sekhui-to-sansaripur-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121362-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विशाल को सेखुई से संसारीपुर खींच लाई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विशाल को सेखुई से संसारीपुर खींच लाई मौत
Thu, 01 Aug 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
मोमोज खाने निकला था विशाल पाठक
कांवड़ियों को लिफ्ट देकर ले जाते समय हादसे में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र के रजौली गांव के पास मंगलवार की रात बाइक की टक्कर में जान गंवाने वाला युवक घर से मोमोज खाने निकला था। कांवड़ियों ने लिफ्ट मांगा तो उन्हें कुछ दूर पहुंचाने चला गया। दुर्भाग्य से सामने से आई कांवड़ियों की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। सोशल मीडिया के जरिये पहचान होने के बाद परिवार के लोग पहुंचे। उधर, घायल कावड़िये में एक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर क्षेत्र के सेखुई (हरीगांव) गांव निवासी 28 वर्षीय विशाल पाठक पुत्र दशरथ पाठक मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव के चौराहे पर मोमोज खाने गया था। इसके बाद वह बाइक लेकर फोरलेन पर संसारीपुर चौराहे पर आ गया। तभी कांवड़ लेकर पैदल जा नीरज और ऋषि चौहान निवासी जैतापुर थाना गौर ने उससे बाइक पर बैठाकर कुछ दूर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इसके बाद विशाल ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। रात करीब आठ बजे रजौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर हो गई। इससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋषि और नीरज के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार रवि चौरसिया (22) और आदर्श (20) निवासी बूधा कला कोतवाली खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डाला तो कुछ लोगों ने पहचान कर विशाल की मां माधुरी देवी को खबर की। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। विशाल तीन भाइयों में मझला था। 15 दिन पहले वह मुंबई से आया था। बड़े भाई दीपांशु और छोटा भाई आकाश भी मुंबई में रहते हैं। पिता दशरथ पाठक विदेश में रहते हैं। घर पर माता माधुरी देवी और बाबा राम प्रकाश अन्य परिवार के लोगों के साथ रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।