फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 21 Dec 2020 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
death
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। भानपुर के मुस्लिम टोला निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। स्वजनों के मुताबिक वह रविवार की रात करीब नौ बजे किसी से फोन पर बात करने के बाद घर से बाहर चला गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से घटना की तफ्तीश कर रही है।

सोमवार सुबह शहजाद (19) निवासी मुस्लिम टोला का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस के अनुसार शहजाद टैक्सी चालक था। चार भाइयों में वह सबसे बड़ा था। अभी शहजाद की शादी भी नहीं हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि शहजाद रविवार की रात मोबाइल पर आए किसी फोन को सुनकर घर से बाहर गया। रात भर वापस न आने पर परिवार के लोगों ने समझा कि वह कही गाड़ी लेकर गया है, लेकिन सुबह गांव के बाहर शव गमछे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed