फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 15 Oct 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
death
पैकोलिया थाने के जीतीपुर की घटना, पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने की दी तहरीर
विज्ञापन

एजेंसी- संवादसूत्र
पैकोलिया (बस्ती)। थाने के जीतीपुर गांव में शिव प्रसाद(28) पुत्र मायाराम का शव पेड़ की डाल के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी रीता ने उसकी हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है।
एसओ रामानंद भारती का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि भोर में करीब 4:30 बजे वह घर से शौच के लिए निकला। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम बाग में स्थित खंडहर के बगल आम के पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखा। इसकी सूचना लोगों ने पिता माया राम को दी। उन्होेंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सुलह का दबाव बनाने वालों पर हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी रीता ने लिखित शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि पति की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। शिकायती पत्र में रीता ने कहा है कि करीब तीन वर्ष पहले परिवार की एक नाबालिग बालिका की हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में विपक्षी की तरफ से सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। वे लोग धमकियां दे रहे थे। पुलिस फिलहाल इसे सुसाइड मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed