फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body recovered At tree

यूकेलिप्टस के पेड़ में लटका मिला युवक का शव

Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body recovered At tree
यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के 19 वर्षीय युवक की यूकेलिप्टस केेे पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग शव को पेड़ से उतारकर घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
राम जानकी मार्ग पर भटपुरवा गांव निवासी बदरे आलम पुत्र कासिम शटरिंग लगाने का काम करता था। रोज की भांति सुबह साढ़े छह बजे वह घर से निकलकर सड़क के उत्तर तरफ दयाशंकर चौबे के यूकेलिप्टस के बाग में निवृत्त होने गया। काफी देर तक वापस न आने के बाद परिवार के लोग आशंका करने लगे। कुछ लोगों ने उसे उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच यूकेलिप्टस के पेड़ से नाइलान की रस्सी से लटकता हुआ शव मिला। खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन शव को नीचे उतार कर के अपने घर ले गए।
विज्ञापन

मृत युवक के पिता कासिम ने बताया कि बदरे आलम शटरिंग का कार्य करता था। वह अपने सात भाइयों में छठे नंबर का था। उसकी शादी अभी तक नहीं हुई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने किसी तरह की दूसरी आशंका नहीं व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed