फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body recover

Basti News: पुलिया के नीचे कीचड़ में मिला युवक का शव

Thu, 20 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
dead body recover
सुशील कुमार
बस्ती। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव के पास की पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार सुबह उसी गांव के किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। कलवारी निवासी मुस्तहकम निवासी सुशील उर्फ उदयराज (40) खेती करते थे। मां फूला देवी ने बताया कि उनका बेटा सुशील बुधवार की रात करीब नौ बजे घर से कलवारी बाजार जाने के लिए निकला, लेकिन रात में वापस नहीं आया। मां के अनुसार बेटे के न लौटने पर वह परेशान थीं, लेकिन अकेली होने की वजह से सुबह होने का इंतजार कर रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित पुलिया के नीचे पानी में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की शिनाख्त की। लोगों में चर्चा है कि बाजार से लौटकर वह पुलिया पर बैठे रहे होंगे। नीचे आने के दौरान वह नीचे गिरे होंगे और कीचड़ में सिर पड़ने से मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूला देवी ने बताया कि उनके पति उदय राज की मौत 15 वर्ष पहले ही हो चुकी है। बड़ा बेटा सचिवालय लखनऊ में रहता है। छोटे बेटे मलखान की शादी सात वर्ष पहले मुंडेरवा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव की रूबी के साथ हुई थी। जो इस समय मायके में है। मलखान से अभी कोई बच्चा नहीं है।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि मृत्यु का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed