फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found hanging from the noose of a towel

Basti News: गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 17 May 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from the noose of a towel
अनिल की फाइल फोटो
दुबौलिया क्षेत्र के भकरही गांव में बुधवार रात हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। भकरही गांव के 38 वर्षीय युवक का गमछा के सहारे पंखे से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।
जानकारी के अनुसार, भकरही गांव निवासी अनिल का शव बुधवार की देर रात उसके कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। अनिल की शादी 12 वर्ष पहले गुड़िया पुत्री भगवती प्रसाद निवासी उमरिया थाना हर्रैया के साथ हुई थी। वह करीब तीन वर्ष से दो बेटे आदित्य 11 वर्ष, अंकित 7 वर्ष के साथ मायके में रहती है। चर्चा है कि अनिल नशे का आदी था। इससे आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। उसी के कारण वह अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

अनिल अपने भाई तिलक राम के घर खाना खाता था। बुधवार की देर रात विशेषरगंज बाजार से आकर सीधा अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने चला गया । उसकी भाभी माधुरी खाना खाने के लिए बुलाने लगीं तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की के रास्ते से देखा तो अनिल पंखे के सहारे लटक रहा था। अनिल की मौत की खबर सुनकर पत्नी गुड़िया मायके से ससुराल पहुंच गई। अनिल घर पर रहकर ही मेहनत मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed