फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found hanging from fan

Basti News: संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from fan
पिता ने भाई व भतीजों पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन

गौर क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड की घटना, शव का हाथ आगे से रुमाल से बंधा था
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। सुभाष नगर वार्ड के 38 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में घर के पहले मंजिल पर छत के पंखे से लटका शव पाया गया। अंदर से बंद कमरे में लटके शव का हाथ आगे से रुमाल से बंधा था। पुलिस के पहुंचने पर धक्का देकर दरवाजा खोला गया और शव को उतरवाया गया। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है। बाद में युवक के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि सुसाइड के लिए उकसाने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
परिवार के लोगों के मुताबिक राम जीत वर्मा का 38 वर्षीय पुत्र राम सुरेश रात को खाना खाने के बाद घर के पहले मंजिल पर कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के बाद तक वह कमरे से नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने खिड़की से कमरे में झांका तो पंखे से लटका शव देखकर पैरों तले जमीन सरक गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पिता रामजीत वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई तुलाराम वर्मा के पुत्र प्रदीप कुमार वर्मा ने लगभग एक माह पहले राम सुरेश वर्मा से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर भतीजा प्रदीप कुमार वर्मा, अभिमन्यु वर्मा व भाई तुलाराम वर्मा पैसे न देने पड़े इसके लिए तरह-तरह का दबाव बनाने लगे और धमकी देने लगे। आरोप है कि इसी दबाव में आकर राम सुरेश ने आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि राम सुरेश की पत्नी मायके के लोगों के पास मुंबई में इलाज कराने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed