{"_id":"647ce65167eee476a4036c94","slug":"dead-body-of-truck-driver-found-hanging-from-ceiling-fan-basti-news-c-7-1-194244-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में पंखे से लटका मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में पंखे से लटका मिला ट्रक चालक का शव
Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज के तेनुआ में ट्रक चालक अनिल का फंदे से लटका शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी ट्रक चालक का घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। लुकाछिपी खेल रहे बच्चे छिपने के लिए कमरे में पहुंचे तो शव देखकर शोर मचाते हुए भागे। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सीपी चौधरी ने इसकी सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव व फारेंसिक टीम के पहुंचने के बाद दुपट्टे का फंदा काटकर शव को नीचे उतरवाया गया।
थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी अनिल कुमार (50) ट्रक चलाते थे। इसलिए उनका अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह एक-दो माह में घर आते थे और बिना बताए ही चले जाया करते थे। घर पर उनके न रहने पर उनकी पत्नी नीलम अपने तेरह वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ गांव में ही रहने वाली अपनी बड़ी बहन माया के साथ रहती थी। शनिवार की सुबह अनिल घर आए थे। अपनी पत्नी नीलम व बेटे अभिषेक से भी मिले थे। उनमें संबंध ठीक थे। पत्नी के अनुसार हम लोगों ने समझा कि वह फिर कहीं ट्रक लेकर चले गए होंगे। रविवार शाम करीब चार बजे गांव के छोटे बच्चे खेलते समय कमरे में पहुंच गए। पंखे से लटका शव को देख कर डर कर भागे। बाहर आकर शोर मचाने लगे। एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि 24 घंटे पहले मौत हुई होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।