फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of railway postman found outside shop

रेल डाककर्मी का दुकान के बाहर मिला शव

Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
dead body of railway postman found outside shop
रेल डाककर्मी का दुकान के बाहर मिला शव
विज्ञापन

बस्ती। शहर के गांधीनगर मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास दुकान के सामने रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। दोपहर बाद शव की शिनाख्त माता प्रसाद (55) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद निवासी शंभुपुर थाना हर्रैया के रूप में हुई।

कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि माता प्रसाद रेलवे डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। शव के करीब से ही उनकी साइकिल भी मिली। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह अचानक तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मूलरूप से हर्रैया थाने के शंभूपुर निवासी माता प्रसाद शहर के आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। मृतक के बेटे हरिओम ने बताया कि शनिवार को गांव से साइकिल लेकर निकले थे। घर में सब लोग मान रहे थे कि ड्यूटी पर गए होंगे और इसके बाद आवास विकास स्थित किराए के मकान पर रुक गए होंगे। मगर रविवार सुबह दुकान के बाहर उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed