फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of old woman found under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला का मिला शव

Tue, 10 Sep 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found under suspicious circumstances
वाल्टरगंज क्षेत्र के तेलियाडीह दाउदपट्टी गांव की थीं जलधारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। महसिन गांव के दक्षिण खेत के मेड़ पर वृद्ध महिला का शव मिला। मछली मारने वालों ने शव को देखा तो शोर मचाया। अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र चौधरी की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तेलियाडिह के राजस्व पुरवा दाऊदपट्टी निवासी 85 वर्षीय जलधारी पत्नी बरखू प्रसाद चौधरी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रविवार की सुबह घर से खाना खाकर हाथ में एक डंडा लेकर निकली थीं। परिवार के लोग उन्हें ढूंढ रहे थे। सोमवार करे दोपहर बाद घर से तीन किमी दूर महसिन गांव के दक्षिण रामू यादव के खेत के मेड़ पर शव पाया गया।
विज्ञापन

बड़ा बेटा हृदयराम चौधरी, हरिद्वार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, जर्नादन, राजेंद्र, रामलगन आदि ने शव की शिनाख्त की। लोगों ने बताया कि वह प्रतिदिन खाना खाने के बाद घर से गायब हो जाती थीं। अपने सबसे छोटे बेटे राममगन के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाओं ने बताया कि डेढ़-दो वर्ष से जलधारी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहता था। दिन हो या रात्रि घर से गायब हो जाती थीं। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed