फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of missing youth found in puddle

Basti News: पोखरे में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Feb 2023 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 05:11 PM IST
सार

मृतक के पिता सतीश सिंह ने बताया कि रामचंद्र दो जनवरी की शाम को घर से गायब हो गए थे। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला। 24 जनवरी को रुधौली थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाया था। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found in puddle
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव के पश्चिम शिव मंदिर पोखरे में शनिवार को करीब 12 बजे एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार चौहान ने रुधौली पुलिस को दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान दसिया गांव निवासी 28 वर्षीय युवक रामचंद्र सिंह पुत्र सतीश सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

    
थाना क्षेत्र के दसिया गांव निवासी 28 वर्षीय रामचंद्र सिंह पुत्र सतीश सिंह का शव गांव के पश्चिम में स्थित शिव मंदिर पोखरा में मिला। ग्रामीणों ने भैंस को पोखरे में नहलाने के दौरान शव को उतराता देखा था। सूचना पर पहुंची सीओ प्रीति खरवार, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, विशुनपुरवा चौकी प्रभारी रितेश सिंह व विधि विज्ञान की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी से शव बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाया।
विज्ञापन


मृतक के पिता सतीश सिंह ने बताया कि रामचंद्र दो जनवरी की शाम को घर से गायब हो गए थे। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला। 24 जनवरी को रुधौली थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाया था। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। क्षेत्राधिकारी प्रति खरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed