{"_id":"65fb33f0592b9edfbb0210f4","slug":"dead-body-of-married-man-found-hanging-on-seventh-day-of-marriage-basti-news-c-7-1-gkp1032-503998-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शादी के सातवें दिन फंदे से लटका मिला विवाहित का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शादी के सातवें दिन फंदे से लटका मिला विवाहित का शव
Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
- 13 मार्च को रुधौली की सरघाट देवी मंदिर पर हुई थी शादी
- रुधौली नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद वार्ड की घटना
- संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के रुधौली नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में एक नवविवाहिता बुधवार की देर शाम को उसी के घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से कोहराम मच गया। शादी के सातवें दिन हुई घटना से लोग स्तब्ध हैं। मायके के लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ रुधौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार रुधौली थाना क्षेत्र का लंगडी गंधारिया निवासी कैलाश की बेटी काजल का विवाह शाहिद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के बदडीहा निवास मुकेश के साथ गत 13 मार्च को सरघाट देवी मंदिर पर हुई थी। बुधवार की देर शाम नवविवाहिता का शव उसी के घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पिता कैलाश कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिव को दाह संस्कार करने से रोते हुए कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।