फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of laborer missing for 36 hours found on roadside

Basti News: 36 घंटे से लापता मजदूर का सड़क के किनारे मिला शव

Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer missing for 36 hours found on roadside
कुदरहा। लालगंज थाने के जिभियांव के पास राम जानकी मार्ग के किनारे मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद शव की पहचान चार किलोमीटर दूर कलवारी थाने के शंकरपुर निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ खेताहू पुत्र मघही के रूप में उसकी पहचान हुई। उसके नाक और कान से निकले खून और पीठ पर पड़े काले निशान पाए गए हैं। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम में उसके बाएं तरफ की तीन पसली टूटी पाई गई। बाएं हाथ और गाल पर भी चोट पाए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लालगंज थानांतर्गत जिभियांव गांव के पास रामजानकी मार्ग के किनारे ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव देखा। इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर में एसएचओ और फॉरेंसिक टीम के मंजीत कुमार व अजय चौरसिया मौके पर पहुंच गए। इस बीच शव की पहचान कलवारी थाने के शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ खेताहू के रूप में पहचान हुई। एसएचओ लालगंज ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


---
सोमवार देर शाम से घर से लापता, नहीं की खोजबीन



बस्ती। धर्मेंद्र उर्फ खेताहू की पीठ पर काले निशान और नाक व खून से बहता खून साफ गवाही दे रहे हैं कि उसकी मौत सामान्य नहीं है। गांव से करीब चार किलोमीटर दूर शव पाए जाने को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि सोमवार देर शाम से घर से लापता होने के बावजूद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन नहीं की। हालांकि उसके पिता का कहना है कि मजदूरी के सिलसिले में कई बार वह दो-तीन दिन तक घर नहीं आता था, इसलिए उसके बारे में किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ खेताहू मजदूरी करता था। सोमवार को उसे कहीं से मजदूरी मिली थी। जिसके बाद शाम को वह मुर्गे का गोस्त लेकर घर आया था। उसे घर रखकर कहीं चला गया था। उसके बाद से वह लापता था। परिवार के लोग उसका इंतजार कर रहे थे। धर्मेंद्र उर्फ खेताहू के बड़े भाई जितेंद्र की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गयी भी। तीन साल पहले आंबेडकरनगर जिले में शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र रितिक है। कमाऊ पूत के अचानक मौत हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed